8/24/2020

ईश्वर

 

मनुष्य की खोज का एक मात्र केन्द्र-बिन्दु।  अपने सभी अनुसन्धानों मे मनुष्य ने, जो है उससे अधिक की खोज मे अपने आप को खपा दिया है। वह अधिक, उस खोजी मनुष्य को मिलता भी है पर तभी कोई दूसरा उससे भी अधिक की खोज कर देता है और वह पूर्व मे किया गया खोज उत्कृष्टतम होते होते रह जाता है। फिर उस नये वाले से उत्कृष्ट क्या है इसकी तलाश शुरू हो जाती है।

ईश्वर परम् आवश्यक तत्त्व है। सामान्यतः इसके बिना इस संसार के किसी भी मनुष्य का कोई कार्य संभव न हो सके। ईश्वर की जरुरत अक्सर संकट काल मे देखी गयी है। परन्तु सामान्य अवस्था मे भी हमे उसकी तलाश रहती है जहां हम अपनी इच्छाओं को जाहिर कर सकें, अपनी आवश्यकताओं को बता सकें, अपनी खुशी व्यक्त कर सकें और सबसे महत्वपूर्ण जिसके अङ्क मे अपने आप को समर्पित कर सकें।  

मुझे लगता है हमारी फितरत है अधीनता की। हम सर्वदा किसी ऐसे उत्कष्ट की खोज मे रहते हैं जो हमारे प्रत्येक क्रिया-कलाप को समझ सके और हमें प्रोत्साहित कर सके। इसीलिए मुझे लगता है कि हम अधीन रहना पसन्द करते हैं।  पर वह अधीनता सर्वशक्तिमान्, सर्वगुणसम्पन्न, सर्वकर्तृत्वशक्ति, सर्वनियन्तृत्वशक्ति और सर्वभोक्तृत्वशक्ति के समक्ष होनी चाहिये। उसी शक्ति को हम आजीवन खोजते रहते हैं। उसी को ईश्वर के रूप मे देखते हैं, और मुख्य बात वही तो सर्वकर्तृत्वशक्तिसम्पन्न, सर्वनियन्तृत्वशक्तिसम्पन्न और सर्वभोक्तृत्वशक्तिसमपन्न ईश्वर है। अन्यथा साधारण और कुछ विशेष के अलावा मनुष्य के अतिरिक्त कोई कुछ नहीं है। उसी ईश्वर को वेदादि शास्त्रों मे, अन्यान्य धर्मग्रन्थों मे नेति नेति कहकर दर्शाया गया है। पूर्व के विद्वान् तो ईश्वर को हीं स्वीकार करते हैं पर पश्चिमी सभ्यता ईश्वर-दूतों को प्रस्तुत करती है। अब आप का निर्णय सर्वोपरि है कि दूत चाहिये या ईश्वर की तलाश मे हैं। 

कुछ लोग कहते हैं कि वे ईश्वर मे विश्वास नहीं करते हैं। पर यह भी सत्य है कि अपने से उत्कृष्टतर किसी न किसी को मानते जरुर हैं। तो भाई मैं कहता हूं अगर उत्कृष्टतर मानना ही है तो उस को क्यों न माना जाए जिसका कोई उत्कृष्टतर नहीं है जो स्वयं उत्कृष्टतम है। अन्यथा चपरासी और मालिक के बीच फंसे रहिये। जीवन तो चल हीं रहा है। पर मुझे पक्का विश्वास है कि आपको अपने उत्कृष्टतर की तलाश है। यह तलाश तब भी थी, आज भी है और आगे भी रहेगी।  


No comments:

Post a Comment

शिक्षक

💐सबको शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।💐 शिक्षक एक ऐसा अभिधान है जो हम सभी के जीवन में अपना अमूल्य स्थान रखता है। वैसे तो हम रोज कुछ ना क...