9/04/2020

शिक्षक

💐सबको शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।💐


शिक्षक एक ऐसा अभिधान है जो हम सभी के जीवन में अपना अमूल्य स्थान रखता है। वैसे तो हम रोज कुछ ना कुछ किसी ना किसी के द्वारा अपने दैनंदिन कार्यों में सीखते ही हैं पर शिक्षक जो विद्यालय में हमें सिखाते हैं वह एक अद्भुत प्राप्तव्य है। इसी कारण तो हर कोई उस शिक्षक के पद को प्राप्त नहीं कर पाता है चाहे हम उससे कितना भी सीख ले।

जब हम कभी संशयात्मक परिस्थिति में होते हैं अपने उस मनपसंद शिक्षक की बातों को याद करते हैं और हमारा संदेह तत्काल ही उड़न छू हो जाता है। हम अपने आप को एक सही दिशा में और सही स्थान पर पाते हैं।

कई बार तो हमें याद आता है कि हमारे सबसे क्रोधित होने वाले शिक्षक ने हमें अपने कर्तव्य बोध के प्रति सदा सचेस्ट किया और आज हम जिस भी परिस्थिति में हैं उन्हीं शिक्षक के उस डांट का प्रतिफल है और कई बार हमें सौम्य व्यवहार वाले शिक्षक की याद आती है जिन्होंने अपने साधारण से व्यवहार से हमें और साधारण होने के लिए प्रेरित किया।

वैसे तो वर्तमान में शिक्षा को व्यवसाय और शिक्षक को व्यवसाय का संचालक माना जा रहा है। पर यह इससे कहीं बहुत अधिक है। यह किसी दुकान पर बैठने वाले दुकानदार अथवा उस दुकानदार की मदद करने वाले सहायक और ग्राहकों के समान नहीं है। इसका सीधा संबंध भावना से है। इस भावनात्मक संपर्क के बगैर शिक्षक और शिक्षार्थी के बीच कुछ पंक्तियों को रटाने के अलावा कुछ नहीं बचेगा। पर यदि यह भावनात्मक संयोग बेहतर है तो जीवन के लिए एक दिशा और जीवन में आने वाली परिस्थितियों के गांठों को खोलने की समझ दोनो ही दोनों को (शिक्षक शिक्षार्थी को) प्राप्त होती है। इसलिए शिक्षक होना इतना आसान भी नहीं है। 

अतः प्रत्येक शिक्षक को अत्यंत सचेतता के साथ अपने जीवन में जीवन्तता तथा बच्चों के साथ साथी की प्रवृत्ति अवश्य ही रखनी पड़ती है। जहां कहीं यह डोर ढीली है पूरी एक पीढ़ी अनावश्यक रूप से मंदता के गर्त में चली जाती है।

आईये, शिक्षक दिवस को एक दूसरे को शुभकामनाएं भी दें और अपने कर्तव्य के प्रति सचेत रहने का संकल्प भी ले।


💐सबको शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।💐

No comments:

Post a Comment

शिक्षक

💐सबको शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।💐 शिक्षक एक ऐसा अभिधान है जो हम सभी के जीवन में अपना अमूल्य स्थान रखता है। वैसे तो हम रोज कुछ ना क...